Saturday, 30 June 2018

◆ *राजस्थान पुलिस के जवान को मदद की दरकार, अस्पताल में जूझ रहा जिंदगी और मौत के बीच* ◆


● *आपकी छोटी सी मदद दे सकती है जवान को जीवनदान* ●
अजमेर के गंज थाने में कार्यरत राजस्थान पुलिस का जवान सागर राम बिश्नोई इन दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टिटयूट ऑफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेज (आईएलबीएस) अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। सागर को वायरल हैपेटाईटिस की बीमारी हुई जिसके काफी बढ़ने पर उसे इसकी जानकारी हुई। वर्तमान में सागर का केवल मात्र 10 प्रतिशत लीवर ही काम कर रहा है बाकि डेमेज हो चुका है। ऐसे में अगले 48 घंटे में उसका लीवर ट्रांस्प्लांट किया जाना है। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपए है। वहीं अस्पताल में भी रोजाना सवा लाख रूपए से अधिक का खर्च ईलाज पर आ रहा है जिसे गरीब जवान का परिवार वहन करने में सक्षम नहीं है। 
● *ईकलौता कमाऊ पूत* ●
गंभीर बीमारी से पीड़ित सागर राम मूलतः जोधपुर जिले के बाप तहसील के कानासर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में गंज थाने में कार्यरत है। सागर के पिता किसान हैं और उसके दो छोटे भाई सहित अन्य परिवार के लोग भी सागर पर ही आश्रित हैं। 
● *मेडिक्लेम का भी प्रयास* ●
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पीड़ित जवान सागर के लिए अधिक से अधिक मेडिक्लेम की राशि के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं अपने स्तर पर भी मदद कर रहे हैं। जिले के कई अधिकारी व जवान भी सागर के ईलाज के लिए सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं।
 ● *अपील *●
आप सभी भी इस जवान की जान बचाने के लिए आगे आएं। आपकी छोटी सी मदद से इस जवान को जीवनदान मिल सकता है। आप अपने सामर्थ्य अनुसार नीचे दिए गए अकाउंट नम्बर में सहयोग राशि भेज सकते हैं, साथ ही यदि किसी को भी कोई संशय भी हो तो वह पूरी जानकारी नीचे दिए नम्बर से ले सकता है। 

Account no.- 61115926222 (नरेंद्र पाल)
Branch name- SBI KEM Road Bikaner
IFSC Code- SBIN0031347
paytm- 9462182302
Contact No.-  (जगदीश- भाई- 9983654046), (सूर्यभान सिंह, थानाधिकारी गंज थाना- 9829232231), ( डीएसपी ओमप्रकाश मीणा- 9414463882)

नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
30-06-2018

Thursday, 28 June 2018

चंद रूपयों में बिका जेल के होमगार्ड का ईमान, गुप्तांग में अफीम छिपाकर ले जाते हुए गिरफ्तार


अजमेर की सेन्ट्रल जेल में कार्यरत होमगार्ड ने केवल मात्र 1500 रूपए में ही अपना ईमान बेच दिया। दरअसल होमगार्ड अपने गुप्तांग में छिपाकर जेल में बंद कैदी के लिए अफीम ले जा रहा था, जिसे आरएसी के जवान ने पकड़ लिया और सिविल लाईन थाना पुलिस के सुर्पुद कर दिया।
डीएसपी डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार रात लगभग दो बजे होमगार्ड की डयूटी बदली तो लोहाखान निवासी शंकर सिंह राजपूत डयूटी पर आया। वह अपनी पेंट के नीचे दो अंडरवियर पहनकर आया और लगभग 35 ग्राम अफीम गुप्तांग में छिपाकर लाया। जिसे पहली सुरक्षा टुकड़ी तो नहीं पकड़ पाई लेकिन जब आरएसी के जवान राजेन्द्र सिंह ने तलाशी ली तो उसने उक्त अफीम को बरामद कर जेल प्रशासन और सिविल लाईन थाने पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची सिविल लाईन थाना पुलिस ने होमगार्ड शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया। डॉ राजपुरोहित ने कहा कि शंकर सिंह द्वारा लाई गई अफीम जेल में बंद कैदी के लिए लाई जा रही थी जिसे आरएसी के जवान की सजगता से पकड़ लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि होमगार्ड शंकर सिंह को उक्त अफीम जेल तक पहुंचाने के लिए 1500 रूपए की राशि तय की गई थी। जेल के बाहर ही कैदी के परिचित ने अफीम और 1500 रूपए आरोपी शंकर सिंह को दिए थे। अब कैदी की तलाश की जा रही है।
जेल में आसानी से पहुंच रहे मोबाईल और नशा
सेंट्रल जेल में मोबाईल और नशा पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है। कई बार पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी यह घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों की मानें तो आसानी से प्रतिबंधित चीजें जेल में पहुंचाई जाती है। इसकी एवज में सुविधा शुल्क वसूला जाता है।
 नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
28-06-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

शिक्षक की भूमिका में नजर आई जिला कलक्टर डोगरा, बच्चों को अनुशासित जीवन का पढ़ाया पाठ




अजमेर जिला कलक्टर आरती डोगरा लगातार हर विभाग पर नजर रखे हुए है और जिले को श्रेष्ठ जिला बनाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। गुरूवार को डोगरा बांदनवाड़ा और पड़ांगा गांव का औचक निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने यहां स्कूल में जाकर बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली साथ ही उन्हें पढ़ाया भी। इस दौरान डोगरा ने स्कूली बच्चों को गणित जैसे कठिन विषयां में अधिक मेहनत करने और नियमित अध्ययन की बात कही। वहीं उन्होंने बच्चों को कहा कि अनुशासित जीवन जीने वाला व्यक्ति ही सफल होता है।
जिला कलक्टर डोगरा ने आज बांदनवाड़ा और पड़ांगा गांवां का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया एवं कामकाज की जानकारी ली।  उन्होंने कमियॉ सुधारनें तथा आमजन को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विभागीय कामकाज का गहनता से निरीक्षण कर कहा कि प्रशासन का काम सरकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाना है। डोगरा ने बांदनवाडा में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया एवं बच्चों को मेहनत एवं लगन से अध्ययन करने की सीख भी दी। उन्होंने कहा कि गणित, अंग्रेजी एवं अन्य विषय कठिन लग सकते हैं लेकिन नियमित अध्ययन से सफलता पायी जा सकती है। विद्यार्थी अपने शिक्षकों से पूछकर अध्ययन करें तथा नियमित अभ्यास से अपने विषय को मजबूत करें। इस दौरान डोगरा ने उपखण्ड अधिकारी को नियमित रूप से स्कूल की मॉनिटरिंग की बात भी कही।
स्थानीय स्तर पर हों प्रसव
जिला कलक्टर डोगरा ने बांदनवाड़ा एवं पड़ांगा में चिकित्सालयों का निरीक्षण कर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, निशुल्क दवा एवं जांच के साथ ही  मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं एएनएम को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रसव को बढ़ावा दें। कम से कम केसेज जिलास्तरीय अस्पतालों में रैफर करें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति चिकित्सालय पर उपचार के लिए आता है, उसे योजनाओं का पूरा लाभ प्रदान किया जाए।
ग्राम संवाद कार्यक्रम माह में दो बार
जिला कलक्टर आरती डोगरा ने आज ही सरवाड़ और भिनाय की गोयला पंचायत के ग्रामीणों से वीसी के जरिए वार्तालाप कर उनका दर्द जाना। ग्रामीणों की परेशानियों के संबंध में अधिकारियां को भी निर्देशित किया गया। कलक्टर डोगरा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं की सीधे समाधान के लिए सॉफ्ट वीसी आयोजित की जायेगी। नवाचार के रूप में यह ग्राम संवाद कार्यक्रम प्रतिमाह दो दिन आयोजित होगा। प्रत्येक दिन तीन ग्राम पंचायतों का चिन्हीकरण करके ग्राम स्तर पर ही समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जायेगा।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
28-06-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

◆ *बेशकीमती बिल्डिंग को कौड़ियों में बेचने वालों के खिलाफ मुकदमे के आदेश* ◆




● *स्टेशन रोड़ स्थित अल्लारक्खा बिल्डिंग का है मामला* ●
_________________________
अजमेर के स्टेशन रोड़ स्थित अल्लारक्खा बिल्डिंग को अवैध रूप से
कोड़ियों के भाव में बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्य
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
एडवोकेट जिनेश सिंह सोनी ने बताया कि सेठ स्व. अब्दुल अल्लारक्खा की
बिल्डिंग को उसकी पत्नी सलमा के बेटे अयूब अल्लारक्खा व बहु रेशमा ने
साजिश रचकर करोडों की बिल्डिंग को वर्ष 2014 में केवल मात्र 28 लाख
रूपए में केसरगंज बाबू मौहल्ला निवासी राजेन्द्र मुंदड़ा को बेच दिया।
अब्दुल अल्लारक्खा की दुसरी पत्नी से हुए बेटे खालिद और पोते ईमरान को
इसकी जानकारी एक माह पहले मई में तब लगी जब मूंदड़ा ने आकर उन्हें
बिल्डिंग खाली करने की बात कही। सोनी ने कहा कि मूंदड़ा ने ईरफान व उसके
परिजनों को इसके लिए धमकियां भी दी। इस पर उन्होंने क्लॉक टावर थाना
पुलिस की मदद चाही लेकिन पुलिस ने कुछ ही करने से साफ इंकार कर दिया।
● *अदालत की ली शरण* ●
एडवोकेट सोनी ने कहा कि पीड़ित ईमरान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के
समक्ष इस्तगासा पेश किया जिसके आधार पर सीजेएम गणपत लाल बिश्नोई ने अयूब,
उसकी पत्नी रेशमा, सलमा और खरीददार राजेन्द्र मूंदड़ा के खिलाफ आईपीसी की
धारा 406, 420, 467, 468, 471, 506 व  120 बी के तहत मुकदमा दर्ज करने के
लिए क्लॉक टावर थाना पुलिस को आदेश किए हैं। सोनी ने यह भी कहा कि अब तक
उक्त बिल्डिंग का कोई भी बंटवारा नहीं हुआ है। इसके चलते न्यायाधीश ने
मामले को गंभीरता से लिया और यह आदेश किए। मामले में थानाधिकारी रामावतार
ने कहा कि फिलहाल आदेश नहीं मिले हैं। आदेश आते ही मुकदमा दर्ज करके
कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
● *निगम ने गिराने के दिए आदेश* ●
पूर्व में नगर निगम भी इस  बिल्डिंग को जर्जर मानकर गिराने के आदेश दे
चुकी है। इस आदेश के विरोध में बिल्डिंग के सभी किराएदारों ने भी निगम की
कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। अब मामले में नया पेच आने से सभी सोचने
को मजबूर है।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
27-06-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

Tuesday, 26 June 2018

किरण बेदी ने दिया स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति का संदेश, सहजता से दिए कॅरियर संबंधी सवालों के जवाब

 
वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे पर सेंट स्टीफंस स्कूल में पुलिस की ओर से आयोजन, पूर्व आरपीएससी चैयरमेन कुमावत रहे खास मेहमानअजमेर जिला पुलिस की ओर से वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे पर सेंट स्टीफन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस और पूर्व आरपीएससी चैयरमेन एम. एल. कुमावत रहे। उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से दुर रहकर देश के अच्छे नागरिक बनो और देश व समाज के विकास में अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से विभिन्न सवाल पूछे और उनके जवाब भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक दिए।
परिवार टूटने का कारण नशा
कुमावत ने बच्चों से प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी से बात करने की इच्छा जानी तो सभी ने एक स्वर में हां कहते हुए समर्थन जताया। इसके बाद कुमावत ने किरण बेदी को विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जोड़ा और बच्चों से बात करवाई। बेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा ही परिवारों के टूटने का कारण है। ऐसे में नशे से दुर रहना ही सबके लिए बेहतर है। उन्होंने बच्चों को नशे से दुर रहने की शपथ भी दिलवाई साथ ही बच्चां के मन में उठने वाले कॅरियर संबंधी व अन्य सवालों के जवाब भी सहजता से दिए। बच्चों से बात करके किरण बेदी भी खासी खुश नजर आई। उन्होंने कुमावत का इसके लिए आभार भी जताया।
खुद तो बचें ही, दुसरों को भी बचाएं
अजमेर उत्तर वृताधिकारी डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित और क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे से दुर करना है। आज कक्षा 10 से 12 तक के बच्चों को कार्यक्रम के जरिए यही समझाया गया कि खुद तो इस बुराई से बचें ही साथ ही अन्य लोगों को भी इससे बचाएं। यदि कोई ड्रग्स आदि का नशा करते नजर आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे कि ऐसे लोगों को भी नशे की आदत छुड़वाई जा सके।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
26-06-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87








Friday, 22 June 2018

दरगाह से मोबाईल उड़ाने वाले तीन शातिर जेबतराश पकड़े, 18 मोबाईल जप्त




अजमेर के ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के गुरू ख्वाजा हारूनी के उर्स में देश भर से जायरीन शिरकत करने पहुंचे। जायरीन के मोबाईल उड़ाने वाली गुजरात की गैंग के सरगना सहित तीन जेबतराशों को दरगाह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन जप्त किए गए हैं।
दरगाह थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि ख्वाजा साहब के गुरू ख्वाजा हारूनी के उर्स में थाने की टीम गठित कर जेबतराशी की वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत टीम ने अहमदाबाद निवासी अब्दुल बारी, मौहम्मद जफर और सरफराज को रंगे हाथों दबोचा। तीनों के कब्जे से 18 मल्टीमीडिया मोबाईल बरामद किए गए। तीनों बदमाशों को अदालत में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में हैडकान्सटेबल राकेश सिंह, कान्सटेबल महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र, विजय सहित अन्य थे।
कई गैंग रहती है सक्रिय
ख्वाजा साहब की दरगाह में होने वाले विभिन्न आयोजनों पर लाखों की संख्या में जायरीन आते हैं। जायरीन के साथ ही विभिन्न शातिर गैंग भी यहां पहुंचती है और जियारत के दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर जायरीन के सोने चांदी के जेवरात, पर्स, मोबाईल सहित महंगे सामान पर हाथ साफ कर जाते हैं। ऐसी गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस भी सक्रिय रहती है और हर बार कई जेबतराशों को पकड़कर जेल के सीखचां के पीछे पहुंचाया जाता है।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
22-06-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87




Monday, 18 June 2018

मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रूपए हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार


अजमेर की सिविल लाईन थाना पुलिस ने देश के कई स्थानों पर छह माह में रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों रूपए हड़पने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाईन थानाप्रभारी अमराराम बिश्नोई ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी ओमप्रकाश शुक्ला ने नागौर के लाड़वा निवासी रामावतार चौधरी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि रामावतार चौधरी ने भारतीय सन साईन डवलपर्स बिल्ड कॉरपोरेशन ट्रस्ट बीएसडीबी ग्रुप बना रखा था। इसके अर्न्तगत चार से पांच कम्पनियां खोलकर वह लोगों की रकम का निवेश करवाता था। छह माह में ही उनकी रकम को दुगुना करने का झांसा देता था। चौधरी के टोडरमल मार्ग, सिविल लाईन स्थित ऑफिस में ही उसने दस लाख रूपए की राशि दी थी।
चैक बाउंस
थानाधिकारी बिश्नोई ने कहा कि जब परिवादी शुक्ला का चैक बाउंस हुआ तो उसे धक्का लगा। उसने कम्पनी के डायरेक्टर रामावतार चौधरी को फोन किए तो फोन बंद मिला, जब ऑफिस आया तो यहां भी ताले लटके नजर आए। यह देखकर उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हो गया। शुक्ला ने इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। थानाधिकारी बिश्नोई ने कहा कि आरोपी रामावतार ने अजमेर ही नहीं बल्कि जयपुर, भीलवाड़ा, हिण्डौन सिटी, भिवाड़ी, दिल्ली सहित कई जगह पर ऑफिस खोलकर लोगों को करोड़ों रूपए का चूना लगा चुका है। आरोपी को फिलहाल रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच उपनिरीक्षक शांतिलाल व सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण बिश्नोई कर रहे हैं।
लालच बुरी बला
आए दिन विभिन्न माध्यमों के जरिए ऐसे ठग मोटा मुनाफा देने का विज्ञापन देते हैं जिसमे कई लोग फंस जाते हैं। आप भी सोचिए कोई भी कम्पनी आपको छह माह में रकम डबल करके कैसे दे सकती है। यदि ऐसा कोई भी प्रलोभन कोई आपको देता है तो आपके नजदीकी पुलिस थाने मे इसकी शिकायत दर्ज करवाएं जिससे कि ऐसे ठग लोगों को चूना लगाने से पहले ही जेल के सीखचों के पीछे पहुंचाए जा सके।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
18-06-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87