Sunday 1 April 2018

बेटियों को बचाने के लिए दिव्यांग कलाकार 1500 किलोमीटर की व्हील चेयर यात्रा पर


बेटियों को बचाने के लिए दिव्यांग कलाकार विनोद ठाकुर 1500 किलोमीटर की व्हील चेयर यात्रा पर निकले है। यात्रा दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर मुम्बई तक चलेगी। विनोद रविवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने सुप्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी भी दी।
स्टार प्लस पर आने वाले नच बलिए कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले दिव्यांग कलाकार विनोद ठाकुर इन दिनों व्हील चेयर यात्रा पर निकले हैं। ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में बेटियों को गर्भ में ही मरवा दिया जाता है। इससे वह खासे आहत हैं। आमजन को बेटियों से नफरत की बजाय प्यार करने का संदेश देने के लिए वह यात्रा पर निकले हैं। वह जहां से भी गुजर रहे हैं बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने की अपील भी कर रहे हैं। विनोद ने अजमेर पहुंचने पर ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। खादिम कुतुबुद्दीन सकी ने उन्हें जियारत करवाकर तबर्रूख भेंट किया और उनकी व उनकी टीम की दस्तारबंदी भी की। विनोद की यात्रा के दौरान उनकी 4 सदस्यीय टीम भी साथ चल रही है।
मन के जीते जीत
विनोद ने जियारत के बाद यह संदेश दिया कि कोई भी दिव्यांग खुद को कमजोर महसूस नहीं करे। उसके दो पांव नहीं होने के बावजूद भी उसने डांस की दुनिया में अच्छा नाम रोशन किया है तो कोई अन्य दिव्यांग भी कुछ कर सकता है। उन्होंने सामान्यजनों से भी अपील की है कि वह दिव्यांगों की उपेक्षा करने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करें। विनोद ने कहा कि दिव्यांगों के लिए वह जल्द ही फिल्म भी बना रहे है। जिसमें दिव्यांगों को मोटिवेट किया जाएगा।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987
01-04-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

No comments:

Post a Comment