Tuesday, 31 July 2018

आंगनबाड़ी के पोषाहार में घपला करने वाली महिला उपनिदेशक सहित 3 ठेकेदार गिरफ्तार


बच्चों को घटिया गुणवत्ता का पोषाहार देकर कूट रहे थे चांदी, 50 लाख से अधिक की राशि जप्त
अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई ने नागौर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके कब्जे से 50 लाख से अधिक की रकम भी बरामद की गई है। मामले में ओर भी कई गिरफ्तारियां होना बाकी है।
एसपी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नागौर जिले की आंगनबाड़ी केन्द्र में सप्लाई होने वाला पोषाहार बिलकुल घटिया सामग्री का है और इसके पीछे भ्रष्टाचार की बू भी आ रही है। इस पर उन्होंने नागौर की महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक उषा रानी और कुछ ठेकेदारों के नम्बर सर्विलांस पर लगाए। एक महिने में ही सारी हकीकत सामने आ गई। इस पर उन्होंने अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर और टौंक की कुल 11 टीमें गठित करके नागौर के रियांबड़ी, परबतसर, डेगाना सहित 7 स्थानों पर छापामार कार्रवाई अंजाम दी गई।
रिश्वत की राशि का भी एमओयू
एसपी बिश्नोई ने कहा कि विभाग की ओर से साफ निर्देश है कि पोषाहार स्वयं सहायता समूह के जरिए मंगवाई जाए और अधिकारियों पर पोषाहार की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी भी थी। इसके बावजूद उपनिदेशक उषा रानी ने सभी नियमों को ताक में रखकर ठेकेदारों के जरिए पोषाहार मंगवाना तो शुरू कर दिया। इसकी एवज में उनसे 25 प्रतिशत कमीशन देना तय किया। जिसका एमओयू भी करवाया गया। बिश्नोई ने कहा कि उषा रानी की टेबल से वह एमओयू भी बरामद किया गया है। वहीं ठेकेदार द्वारा दी गई 40 हजार की रिश्वत राशि के साथ ही 15 हजार की अन्य राशि भी जप्त करके गिरफ्तार किया गया।
फर्जी बिल और पोषाहार की सामग्री जप्त
एसपी बिश्नोई ने कहा कि उषारानी के अलावा ठेकेदार डेगाना निवासी हरी सिंह, चुई निवासी किशोर बेन्डा और डेगाना निवासी योगेश दायमा को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी ठेकेदारों के घर पर फर्जी बिल और डिमाण्ड नोट के साथ सीलें भी बरामद हुई है। उक्त बिलों के कमरे ठेकेदारों ने भर रखे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार हरी सिंह के घर की तलाशी में 50 लाख रूपए की नगदी भी बरामद हुई जिसे जप्त किया गया है। फिलहाल तीनों ठेकेदारों व उपनिदेशक उषारानी को गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही है।
खुलेंगे कई ओर राज
इस मामले में कई ओर राज खुलने की संभावना भी एसपी बिश्नोई ने जताई है। उनकी मानें तो अभी महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ सहित अन्य की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं उपरी अधिकारियों के भी मामले से तार जुड़े तो नहीं है। इसकी भी जांच चल रही है। बिश्नोई ने साफ कहा कि जो भी दोषी होगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
नहीं है शिकायतकर्ता
एसपी बिश्नोई के नेतृत्व में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को भण्डाफोड़ कर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी टीम बधाई की पात्र है। खास बात तो यह है कि इस कार्रवाई में कोई भी शिकायतकर्ता नहीं है। एसपी बिश्नोई को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद ही उन्होंने आरोपियों को दबोचने के लिए पूरे सिस्टम को लगा दिया था और इसका परिणाम यह हुआ कि 4 मुख्य घपलेबाज तो धर लिए गए, वहीं अन्य के भी नाम सामने आ रहे हैं।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
31-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

#नोट- आप भी मेरे नम्बर 9252958987 को आपके व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ सकते हैं और खबरों से अपडेट बने रहिए।

Tuesday, 24 July 2018

कुख्यात ईनामी बदमाश वरूण चौधरी व उसके साथी रिमांड पर





अजमेर के चर्चित रामकेश हत्याकाण्ड का मास्टरमाईंड और कुख्यात ईनामी बदमाश वरूण चौधरी और उसके साथियों को भरतपुर की नदबई थाना पुलिस ने रिमाण्ड पर लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
नदबई थानाप्रभारी अरूण चौधरी ने बताया कि कुख्यात बदमाश वरूण चौधरी का निगरानी में ईलाज कराने के बाद छुट्टी मिलते ही सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके साथी शॉर्प शूटर गौंडा निवासी रमेश चंद जाटव, मुकेश और सतीश को भी गिरफ्तार किया गया है। वरूण चौधरी को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वरूण ने पूछताछ के दौरान कबूला कि सरपंच दलीप हंतरा के कहने पर ही वह शॉर्प शूटर को लेकर हमला करने हंतरा गांव में पहुंचा था। चौधरी ने कहा कि हमले में घायल बिरजू उर्फ बृजेश के पर्चा बयान के आधार पर वरूण सहित सात जनों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
दुर का रिश्तेदार है सरपंच
चौधरी ने कहा कि वरूण ने पूछताछ में यह भी कबूला कि सरपंच दलीप के दुर का रिश्तेदार वरूण है। दलीप पर रंजिश के चलते एक साल पहले अनूप पटवारी के बेटों ने हमला किया था जिससे वह अभी भी चलने फिरने में सक्षम नहीं है। ऐसे में दलीप उनसे बदले की भावना रखता था और इसके चलते उसने वरूण को अनूप पटवारी और उसके बेटां को मारने की सुपारी दी थी।
मारने के ईरादे से आए थे
चौधरी की मानें तो वरूण अपने साथ 5 शॉर्प शूटर को लाया था जो तीन उसके साथ कार में सवार थे जबकि दो बाईक पर थे। दोनों बाईक पर सवार शॉर्प शूटर मामला बिगड़ते देख भाग छूटे। वहीं अनूप पटवारी के बेटों ने वरूण व उसके साथियों पर भी जमकर वार किए इससे वह घायल हो गए। चौधरी ने कहा कि ब्रिजेश ने गोली लगने के बावजूद भी वरूण पर सरिए से हमला किया था जिससे वह घायल होकर गिर गया।
यूपी में काटी फरारी
थानाधिकारी अरूण चौधरी ने कहा कि रामकेश मीणा की हत्या के बाद से अधिकांश समय वरूण ने फरारी उत्तरप्रदेश में काटी और वहां के बदमाशों को अपने साथ जोड़कर खुद का वर्चस्व बनाया। राजस्थान में कई बार सुपारी लेकर वारदातें भी वरूण ने अंजाम दी।
प्रोडक्शन वारंट से होगा गिरफ्तार
वरूण चौधरी को नदबई थाना पुलिस के जेल भेजे जाने के बाद अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार करेगी और रामकेश हत्याकाण्ड के संबंध में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि केवल मात्र वरूण ही इस मामले में अब तक फरार चल रहा है। अन्य एक दर्जन आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके कब्जे से भी भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
24-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

सवा करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार


रकम दुगुनी करने, एटीम ब्लॉक होने सहित अन्य झांसे देकर देश भर में कर चुके वारदातें
टौंक जिला पुलिस को फोन पर झांसा देकर लोगां को करोड़ों का चूना लगाने वाल गिरोह को दिल्ली से दबोचने में सफलता हाथ लगी है। उक्त गिरोह का पर्दाफाश टौंक जिला पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने किया।
एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि गोलेड़ा निवासी बालूराम शर्मा ने गत 15 जून को टोडाराय सिंह थाने पर उपस्थित होकर एक करोड़ 31 लाख रूपए की ठगी होने की शिकायत दी थी। इस पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। मामले में गठित की गई विशेष टीम के अथक प्रयासों से उक्त गिरोह के बारे में जानकारी मिली। गिरोह में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के युवक शामिल थे। जिन्हें दिल्ली पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया। इसके बाद टीम सभी 6 आरोपियों को लेकर टौंक के सदर थाने पर पहुंची और यहां गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने बालूराम शर्मा के साथ की गई वारदात तो कबूली ही वहीं देश भर में भी वारदातें करने की बात कही।
तरीका ए वारदात 
एसपी दाधीच ने कहा कि उक्त गिरोह ने कबूला कि वह फर्जी सिम लेकर लोगों को कॉल करते हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम ब्लॉक होने की तो कभी लॉटरी निकलने का झांसा देते हैं तो कभी रकम दुगुनी करने का झांसा देते हैं। इस दौरान सामने वाले को इतना बातों में उलझा लिया जाता है कि वह उनकी बातें हकीकत मानकर रूपए उनके बताए खातों में डाल देता है या फिर ओटीपी बता देता है जिससे वह रकम निकाल लेते हैं। उन्होंने यह भी कबूला कि जिन बैंक खातों में रूपए डलवाए जाते हैं, वह भी फर्जी दस्तावेजों से ही खुलवाए गए हैं। दाधीच ने कहा कि उक्त फर्जी दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं। उनकी मानें तो गिरोह इतना शातिर है कि पहले कभी पकड़ा भी नहीं गया है।
आप भी हो सकते हैं शिकार!
इस तरह की ठगी की वारदातों से आपको भी संभलने की आवश्यकता है। ऐसे फोन कॉल्स आज कल हर किसी के पास आते हैं। यदि कोई भी आपको बैंक कर्मचारी या अधिकारी बन कर फोन करें तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी नहीं बताए, क्योंकि कोई भी बैंक आपसे फोन पर जानकारी नहीं चाहेगी। यदि कोई आपको एटीएम बंद करने की बात भी कहें तो इससे घबराएं नहीं और उसे कार्ड नम्बर या ओटीपी नम्बर नहीं बताएं। इसी तरह यदि कोई आपको लाखों या करोड़ों की लॉटरी निकलने की बात भी कहता है तो समझ लीजिए कि वह आपको चूना लगाना चाह रहा है। सोचिए जब आपने कहीं आवेदन ही नहीं किया तो फिर आपकी लॉटरी कैसे खुल सकती है। ऐसे ही यदि रकम दुगुनी या इससे अधिक गुनी करने की बात भी कहें तो उसे सच नहीं मानें और खुद को इससे दुर रखें। अन्यथा आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
24-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

Saturday, 21 July 2018

कुख्यात गैंगस्टर वरूण चौधरी ने फिर किया गैंगवार, सुपारी लेकर वारदात


भरतपुर के आगरा रो़ड़ स्थित हंतरा गांव की है घटना
कुख्यात गैंगस्टर वरूण चौधरी जहां पुलिस की नजरों में फरार चल रहा है वहीं वह खुले आम वारदात करके फरार हो जाता है। इस बार भी वह भरतपुर के आगरा रोड़ स्थित हंतरा में सरपंच से सुपारी लेकर निलम्बित पटवारी व उसके परिजनों को जान से मारने आया था लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ और अपने एक साथी के साथ अस्पताल के बैड़ पर जा पहुंचा। वहीं वरूण चौधरी के साथियों के हमले में पटवारी के बेटे सहित दो लोग चोटिल हुए हैं।
भरतपुर के नदबई थानाधिकारी अरूण चौधरी ने बताया कि हंतरा चौराहे पर एक कार ने अनूप पटवारी की कार के आगे लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। एकाएक हुए हमले से सभी चौंक गए लेकिन पटवारी अनूप और उसके साथ मौजूद लोगों ने भी कार में आए बदमाशों पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कार में आए बदमाशों में वरूण चौधरी अपने साथी राघवेन्द्र, पुष्पेन्द्र और गौंडा के दो शॉर्प शूटर सतीश और मुकेश के साथ मौजूद था। इस हमले में पटवारी अनूप के बेटे विश्वेन्द्र उर्फ बिरजू के पीठ में गोली लगी जबकि अन्य लोगों को चोटें आई वहीं वरूण चौधरी के सिर पर पटवारी व उसके साथियां ने हमला कर दिया। वरूण के साथी राघवेन्द्र को भी गंभीर चोट आई। राघवेन्द्र और पटवारी के बेटे विश्वेन्द्र उर्फ बिरजू को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर किया गया। वहीं वरूण चौधरी का पुलिस की निगरानी में भरतपुर के ही निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया।
ईशारा मिलते ही गिरफ्तारी
थानाधिकारी चौधरी ने कहा कि वरूण चौधरी के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीड़ितों के पर्चा बयान के लिए पुलिस की टीम जयपुर भेज दी गई है। पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा साथ ही वरूण चौधरी के लिए चिकित्सकों का ईशारा मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अफवाहों का बाजार गर्म
इस मुठभेड को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहां का बाजार भी गर्म रहा। कोई वरूण चौधरी की मौत की खबर की अफवाह उड़ा रहा था तो कोई संजय मीणा गुट द्वारा वरूण चौधरी पर फायरिंग की बात चला रहा था। इस मामले में थानाधिकारी अरूण चौधरी ने साफ किया कि पटवारी अनूप और सरपंच नीतू के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर नीतू ने पटवारी अनूप और उसके बेटों को मरवाने के लिए वरूण को सुपारी दी थी। वरूण पूरी तैयारी के साथ आया था लेकिन वह हत्या करने में कामयाब नहीं हो सका।
रामकेश मीणा हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी
कुख्यात बदमाश वरूण चौधरी ने रामकेश मीणा को श्रीनगर रोड़ पर अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतारा था। इस मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा है। वहीं कई अन्य मामलों में भी वरूण चौधरी वांटेड़ है। अब भरतपुर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद अजमेर पुलिस वरूण चौधरी को गिरफ्तार करके लाएगी। गौरतलब है कि मीणा हत्याकाण्ड में सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
21-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87



नहीं रहे एमडीएस यूनिर्वसिटी के कुलपति श्रीमाली, हृदयाघात से उदयपुर में हुई मृत्यु




यूनिर्वसिटी का टलेगा दीक्षांत समारोह, 1 अगस्त को होना था समारोह। 
अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली की शनिवार को हृदयघात से मौत हो गई। उदयपुर के फोर्टिज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीमाली की मौत से शिक्षा जगत के साथ ही यूनिर्वसिटी प्रबंधन में शोक की लहर व्याप्त है।
कुछ ही समय पहले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को प्रो श्रीमाली के रूप में स्थायी कुलपति मिला था। श्रीमाली के पदभार ग्रहण करने के बाद से सारी व्यवस्थाएं सुचारू चल रही थी। आपको बता दें कि श्रीमाली हार्ट की बाईपास सर्जरी करवा चुके थे और किड़नी के रोग से भी ग्रसित थे, इसके बावजूद भी विश्वविद्यालय में पूरा समय देते और लगातार इसके विकास को लेकर तत्पर रहें। श्रीमाली ने गत दिनों राज्यपाल कल्याण सिंह की सहमति से 1 अगस्त को यूनिर्वसिटी का दीक्षांत समारोह करने का भी निर्णय लिया था। जिसकी तैयारियों में वह खुद भी पूरी तरह जुटे हुए थे। गुरूवार को वह इसकी तैयारियों का जायजा लेकर व कर्मचारियों व विश्वविद्यालय के अन्य स्टॉफ से मुलाकात करके उदयपुर के लिए निकले थे। विश्वविद्यालय कार्मिकों को इसका जरा भी अंदाज नहीं था कि यह श्रीमाली से उनकी आखिरी मुलाकात होगी।
रूटीन चैकअप के लिए गए थे
प्रो. श्रीमाली उदयपुर के फोर्टिज अस्पताल में रूटीन चैकअप के लिए गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें तबियत नासाज होने की बात कहते हुए किड़नी के ईलाज के लिए अहमदाबाद जाने की सलाह दी, लेकिन श्रीमाली ने दीक्षांत समारोह के बाद जाने का कहकर इसे टाल दिया। उनकी जांच के बाद उन्हें फोर्टिज में ही भर्ती कर लिया गया। यहां शनिवार को लगभग दोपहर 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रो. श्रीमाली की आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमाली की मृत्यु पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने ट्विट करके श्रद्धांजली अर्पित की है।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
21-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87






Monday, 16 July 2018

अजमेर की मूक-बधिर बेटी ने इंग्लैंड में बढ़ाई तिरंगे की शान, जीता स्वर्णपदक


अजमेर की रहने वाली मूक बधिर बेटी स्वाति जांगिड़ ने इंग्लैण्ड के मैनचेस्टर में भारत का नाम रोशन किया है। जांगिड़ ने वहां आयोजित हुई शतरंज प्रतियोगिता में विश्व की सभी साथी खिलाड़ियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
अजमेर के पंचशील नगर निवासी गिरधारी लाल जांगिड़ की बेटी स्वाति जांगिड़ जो बचपन से ही सुनने और बोलने में असमर्थ है। स्वाति का गत दिनों अर्न्तराष्ट्रीय बधिर शतरंज समिति द्वारा इंग्लैण्ड के मैनचेस्टर में आयोजित 5वीं आईसीसीड़ी एकल प्रतियोगिता में चयन किया गया। स्वाति ने वहां शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न देशों से आई प्रतिभागियों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक जीतने वाली विजेता खिलाड़ियां को आईसीसीडी के प्रेसीडेंट फिलिप के गार्डनर ने पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उक्त प्रतियोगिता 6 जुलाई से 16 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।
जश्न सा माहौल
बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य संत कुमार सिंह ने कहा कि जैसे ही स्वाति जांगिड़ के पिता गिरधारी लाल जांगिड़ ने जब स्वाति के स्वर्ण पदक जीतने की खबर सुनाई तो मानों स्कूल में जश्न सा माहौल हो गया। स्कूल के सभी बच्चे और स्टॉफ ने खुशी का इजहार किया।
एक परिचय
स्वाति जांगिड़ के पिता गिरधारी लाल रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात है। स्वाति का जन्म वर्ष 1992 में हुआ था। उसकी शारीरिक अक्षमता देखकर पहले तो परिवारजन काफी निराश रहते थे लेकिन जैसे ही उसे बधिर विद्यालय में प्रवेश दिलवाया गया तो वह पढ़ाई के साथ ही शतरंज में भी अच्छा प्रदर्शन करने लगी। जांगिड़ बताते हैं कि कभी भी स्वाति ने किसी प्रतियोगिता में जाने की मंशा जताई तो उन्होंने कभी भी उसे निराश नहीं किया और हमेशा उसकी हौंसला अफजाई की। आज इंग्लैण्ड में स्वर्ण पदक जीतने की खबर सुनकर तो वह फूल नहीं समां रहे। आपको बता दें कि स्वाति ने बधिर विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद इंदौर के डैफ बिलिंगुअल एकेडमी में साईन लैंग्वेज की पढ़ाई करने गई थी। यहां से पढ़ाई करने के बाद उसने वैशाली स्थित स्कूल में दो साल तक बच्चों को पढ़ाया। इसी दौरान उसकी जॉब दिल्ली के साईन लैंग्वेज रिसर्च इंस्टीट्यूट में लग गई। उसने काफी समय तक यहां पर जॉब की। गत जून माह में उसने हायर स्टडीज के लिए नौकरी छोड़ दी और वापस इंदौर चली गई। वर्तमान में वह इंदौर से साईन लैंग्वेज का सी लेवल कोर्स कर रही है।
यहां भी जीते मैडल
संत कुमार बताया कि स्वाति जांगिड़ इससे पहले ही भी अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर देश को मैडल दिलवा चुकी है। वर्ष 2010 में बधिर शतरंज ओलम्पिक में स्वाति ने भारत को पांचवा स्थान दिलवाया, बधिर एशियाड़ 2012 जो कि ताशकंद में हुआ, इसमें स्वर्ण पदक और बधिर एशियाड़ 2015 जो मंगोलिया में हुआ, इसमें देश को चौथा स्थान दिलवाकर विश्व में नाम रोशन किया।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
16-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87

Friday, 13 July 2018

गंभीर बीमारी से पीड़ित जवान अब खतरे से बाहर, ऑपरेशन सफल


आपकी दुआओं और आर्थिक सहयोग से बच सकी जवान की जान
अजमेर के गंज थाने में कार्यरत पुलिस के जवान की तबियत में अब सुधार है। उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जाकर उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यह सब कुछ आप सबकी दुआओं और किए गए आर्थिक सहयोग का ही परिणाम है। मैं सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। आज जैसे ही यह खबर मिली तो यूं लगा मानों मेरे जन्मदिन का एक उपहार सा मुझे मिला है। इस उपहार से बढ़कर कुछ ओर हो भी नहीं सकता। शनिवार को जन्मदिन के एक दिन पहले खुशखबरी मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रही। आप सभी की जानकारी में लाना चाहूंगा कि सागर बिश्नोई के लिए 30 जून को ब्लॉग लिखा था, उसके बाद से ही ना केवल अजमेर या राजस्थान बल्कि बाहर से भी लोगों ने आर्थिक मदद की। ऐसे लोगों ने बताए गए अकाउंट में रूपए भेजकर मुझे उसकी रिसीप्ट भी भेजी। कई लोगों ने पेटीएम भी किया। कई थानाधिकारियों ने अपने पूरे स्टॉफ के साथ आर्थिक सहयोग की राशि एकत्रित की और इसे सागर के ईलाज के लिए प्रदान किया। कहने का मतलब यह है कि हर एक ने इस महाकुम्भ में दिल खोलकर आहूति दी। अब जल्द ही सागर स्वस्थ होकर हम सबके बीच लौटेगा और फिर पूरे जोश के साथ आमजन की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा। गौरतलब है कि सागर को हेपेटाईटिस बी की बीमारी ने जकड़ लिया था और डॉक्टर्स ने लीवर ट्रांस्प्लांट की सलाह दी थी। सागर को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टिटयूट ऑफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेज (आईएलबीएस) अस्पताल ले जाया गया और वहां उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर लिया गया।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987, 9351087614
13-07-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87