Saturday 15 April 2017

देवनानी ने खुद माना प्रो. लिखना गलत!


प्रोफेसर लिखने को लेकर हाल ही में विवादों में फंसे सूबे के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने स्वयं भी मान ही लिया है कि प्रोफेसर लिखना गलत है। क्योंकि देवनानी के कार्यालय से जारी प्रेस नोट से भी प्रो. शब्द हटा दिया गया है। वहीं विधानसभा की साईट से भी देवनानी के नाम के आगे लगा प्रो. शब्द अब नजर नहीं आ रहा है। इससे साफ लगता है कि देवनानी भी मानते हैं कि प्रोफेसर लगाना गलत ही है और यही कारण रहा कि विधानसभा की लिस्ट में से भी उनके नाम से प्रोफेसर हटा दिया गया। उधर देवनानी के पण्डित लगाने के बयान से ब्राह्मण समाज में रोष गहराता ही जा रहा है। जयपुर के ज्योति नगर थाने में तो ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने देवनानी के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करवाने की जानकारी  भी मीडिया के जरिए मिली है।
ये उतरे समर्थन में
देवनानी का जहां पूरा ब्राह्मण समाज विरोध कर रहे हैं वहीं पुष्कर के अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा के कोषाध्यक्ष और फाॅयसागर रोड़ निवासी रामगोपाल ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति भेजकर देवनानी का समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि देवनानी हमेशा समाज को उचित सम्मान देते हैं। उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987
navinvaishnav5.blogspot.com

No comments:

Post a Comment