Thursday 31 May 2018

डॉ गोखरू ही रहेंगे मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, आवेदनकर्ता हुए निराश

अमेरिका में आयोजित काॅन्फ्रेंस में अवाॅर्ड प्राप्त करते डाॅ गोखरू
अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य पद पर फिलहाल डाॅ आर के गोखरू ही बने रहेंगे। डाॅ गोखरू का कार्यकाल 31 मई को पूरा होना था। इसको लेकर मेडिकल काॅलेज के कई डाॅक्टर्स ने काॅलेज के प्राचार्य पद के लिए आवेदन भी किया लेकिन जब गोखरू के ही प्राचार्य रहने की जानकारी मिली तो वह निराश हो गए।
दरअसल 30 मार्च 2018 को राज्य सरकार ने मेडिकल काॅलेज प्रोफेसर की सेवानिवृति की आयु को 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया था लेकिन प्रशासनिक पद के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया। ऐसे में जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ यू.एस. अग्रवाल ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उन्हें यथास्थिति के आदेश प्रदान करते हुए 12 जुलाई को सुनवाई निर्धारित की। इसी को देखते हुए डाॅ गोखरू ने भी 24 मई को अदालत में रिट लगा दी। उनकी रिट पर भी वही आदेश हुआ। अब गोखरू 12 जुलाई तक तो जेएलएन अस्पताल के प्राचार्य बने रहेंगे। वहीं इसके बाद अदालत क्या आदेश करेगी, उसके अनुसार आगे का तय हो सकेगा।
शाम तक असमंजस
मेडिकल काॅलेज में शाम तक प्राचार्य पद को लेकर असमंजस बना रहा। कुछ डाॅक्टर्स ने तो मुझे भी मैसेज और काॅल करके डाॅ गोखरू के पद संबंधी जानकारी ली। संभवतया कुछ ही लोगांे को डाॅ गोखरू द्वारा भी अदालत में जाने की जानकारी थी। अधिकांश को यही उम्मीद थी कि डाॅ गोखरू रीलिव हो जाएंगे या सरकार से अपना कार्यकाल बढ़़वा लेंगे।
नवीन वैष्णव
(पत्रकार), अजमेर
9252958987
31-05-2018
navinvaishnav5.blogspot.com
www.facebook.com/Navinvaishnav87


No comments:

Post a Comment